• Sun. May 17th, 2026

डीएम के निर्देश पर एआरटीओ का बड़ा अभियान, 6 वाहन सीज, लाखों का जुर्माना

ओवरलोड और ओवरस्पीड वाहनों पर प्रशासन सख्त

डीएम के निर्देश पर एआरटीओ का बड़ा अभियान, 6 वाहन सीज, लाखों का जुर्माना

मुरादाबाद। जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया के निर्देश पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) मुरादाबाद श्री आनंद निर्मल के नेतृत्व में दिल्ली रोड और ठाकुरद्वारा रोड पर ओवरस्पीड और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने सख्त कार्रवाई करते हुए 05 डंपरों का ओवरस्पीड में चालान किया। वहीं 06 अन्य ओवरलोड वाहनों को पकड़कर संभागीय परिवहन कार्यालय मुरादाबाद तथा थाना पाकबड़ा में सीज कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान संबंधित वाहन स्वामियों पर करीब 03 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
एआरटीओ (प्रवर्तन) श्री आनंद निर्मल ने वाहन चालकों, विशेष रूप से डंपर चालकों से अपील करते हुए कहा कि सभी चालक निर्धारित गति सीमा के भीतर ही वाहन चलाएं, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।
उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार ओवरलोडिंग और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *