आगरा। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच रविवार को ताजमहल परिसर में गर्मी से जूझते पर्यटकों और राहत के इंतजामों की तस्वीर सामने आई। तेज धूप के बीच ताजमहल देखने पहुंचे पर्यटक जहां गर्म हवाओं से परेशान नजर आए, वहीं परिसर में एक कर्मचारी एयर कूलर की सफाई करता दिखाई दिया, ताकि आगंतुकों को गर्मी से कुछ राहत मिल सके।
ताजमहल परिसर में तापमान बढ़ने के साथ पर्यटकों को गर्मी से बचाने के लिए व्यवस्थाओं पर भी ध्यान दिया जा रहा है। कूलर की सफाई और रखरखाव का कार्य इसी तैयारी का हिस्सा माना जा रहा है। तपती दोपहर में भी बड़ी संख्या में पर्यटक ताजमहल पहुंच रहे हैं, हालांकि तेज गर्मी ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
भीषण गर्मी के बीच ताजमहल परिसर से सामने आई यह तस्वीरें एक ओर मौसम की मार दिखा रही हैं, तो दूसरी ओर आगंतुकों की सुविधा के लिए किए जा रहे प्रयासों की झलक भी पेश कर रही हैं।

