• Sat. Apr 25th, 2026

हेमवती नंदन बहुगुणा जयंती पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि


लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय राजनीति के महत्वपूर्ण स्तंभ और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में रहते हुए जनसेवा और विकास के क्षेत्र में सराहनीय योगदान दिया। उनके विचार, कार्यशैली और विकास का विजन आज भी समाज और शासन के लिए प्रेरणास्रोत है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. बहुगुणा का दूरदर्शी नेतृत्व और विकास मॉडल आज धरातल पर साकार हो रहा है। उन्होंने उनके योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि प्रदेश और देश के विकास में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *