• Sat. Apr 25th, 2026

राघव चड्ढा ने AAP को कहा अलविदा, थामा भाजपा का दामन

दिल्ली। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा ने राजनीति में बड़ा कदम उठाते हुए आम आदमी पार्टी को अलविदा कहकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया।राघव चड्ढा के भाजपा में शामिल होने को राजनीतिक गलियारों में बड़ी हलचल के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि उनके आने से भाजपा को नई मजबूती मिलेगी। इस मौके पर पार्टी नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत 2047 के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए राघव चड्ढा की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।भाजपा में शामिल होने के बाद राघव चड्ढा ने कहा कि वह राष्ट्रहित और विकास की राजनीति से प्रभावित होकर इस नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए देशहित में कार्य करने का संकल्प दोहराया।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राघव चड्ढा का यह फैसला आगामी राजनीति पर असर डाल सकता है और इससे दिल्ली व पंजाब की राजनीति में नए समीकरण बन सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *