• Wed. Apr 22nd, 2026

जनता की सुविधा सबसे ऊपर ! रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी के व्यस्त इलाकों में अचानक निरीक्षण कर प्रशासनिक मशीनरी को साफ संदेश दिया। उन्होंने आज़ादपुर मंडी, गुप्ता मार्केट और आसपास के क्षेत्रों का दौरा किया, जहां चल रहे विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। मौके पर मौजूद अधिकारियों को फटकार लगाते हुए उन्होंने काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन और लोक निर्माण विभाग के प्रोजेक्ट्स की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों से तुरंत प्रगति रिपोर्ट मांगी और साफ कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने दो टूक कहा कि जनता की सुविधा सबसे ऊपर है और विकास कार्यों में देरी या गुणवत्ता से समझौता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। अब सवाल यह है कि क्या इस सख्ती के बाद जमीन पर काम की रफ्तार सच में तेज होगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *