• Mon. Jun 29th, 2026

विकसित भारत के संकल्प में समृद्ध बिहार की नई रफ्तार”



देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आज नई दिल्ली में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच बिहार के विकास, बुनियादी ढांचे और केंद्र-राज्य समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने “विकसित भारत और समृद्ध बिहार” के विजन को लेकर प्रधानमंत्री मोदी से मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने राज्य के विकास को गति देने के लिए केंद्र सरकार के सहयोग और नीतिगत दिशा पर विस्तार से चर्चा की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्राट चौधरी को स्नेह एवं सहयोग का आश्वासन देते हुए बिहार की प्रगति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और हर संभव सहयोग जारी रहेगा।
इस मुलाकात को बिहार के विकास के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है, जिससे राज्य में नई परियोजनाओं और विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

कार्तिक कश्यप प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *