बुलन्दशहर में न्यायिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिला जज के नेतृत्व में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मॉनिटरिंग सेल की मासिक गोष्ठी आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न मामलों की प्रगति की समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।
गोष्ठी के बाद अधिकारियों ने बाल सम्प्रेक्षण गृह का औचक निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान वहां की व्यवस्थाओं, सुरक्षा इंतजामों और बच्चों के रहन-सहन की स्थिति का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने साफ-सफाई, खान-पान, सुरक्षा और बच्चों के पुनर्वास से जुड़ी व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जिला जज ने स्पष्ट किया कि बच्चों के हितों के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने भी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
इस संयुक्त कार्रवाई से जिले में न्यायिक निगरानी और बाल संरक्षण को लेकर प्रशासन की गंभीरता साफ नजर आई।

