चार बच्चों के पिता स्कूल संचालक ने शिक्षिका संग रचाई शादी, नेपाल में विवाह की चर्चा से इलाके में हड़कंप
मुजफ्फरपुर (बिहार):
कहते हैं इश्क न उम्र देखता है और न ही मजहब। ऐसा ही एक मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र से सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। एक निजी स्कूल संचालक ने अपने ही स्कूल की शिक्षिका के साथ घर छोड़कर शादी रचा ली।
जानकारी के अनुसार, औराई निवासी 60 वर्षीय राकेश शाह इलाके में एक प्राइवेट स्कूल का संचालन करते हैं। बताया जा रहा है कि उनके स्कूल में 28 वर्षीय शाइस्ता परवीन शिक्षिका के रूप में कार्यरत थीं। स्कूल में साथ काम करते-करते दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और यह रिश्ता प्रेम में बदल गया।
परिजनों के मुताबिक, बीती 18 फरवरी को दोनों अचानक लापता हो गए। इसके बाद परिवार और स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। चर्चा है कि दोनों नेपाल जाकर विवाह बंधन में बंध गए हैं। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दोनों मंदिर में एक-दूसरे को माला पहनाते नजर आ रहे हैं।
हालांकि, इस पूरे मामले को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि यदि किसी पक्ष की ओर से शिकायत मिलती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कोई इसे निजी फैसला बता रहा है तो कोई सामाजिक मान्यताओं से जोड़कर देख रहा है। फिलहाल मामला चर्चा का विषय बना हुआ

