• Mon. Sep 28th, 2026

पेड़ पर कपड़े की थैली में मिला नवजात, भिवानी में मचा हड़कंप


मासूम को पेड़ पर छोड़ने वाले की तलाश, नागरिक अस्पताल में नवजात का उपचार जारी
भिवानी (हरियाणा)। भिवानी में सोमवार सुबह बिजली बोर्ड कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय लोगों ने एक नवजात बच्चे को कपड़े की थैली में पेड़ पर लटका हुआ देखा। बच्चे को इस हालत में देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर नवजात को सुरक्षित नीचे उतारा।
इसके बाद नवजात को उपचार के लिए भिवानी नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि नवजात बालक है।
घटना की सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नवजात को पेड़ पर कपड़े की थैली में किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा। आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाने के साथ ही घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *