• Mon. Jun 29th, 2026

प्रेमी की बाहों में थी इंजीनियर की बीबी पहुंच गया पति दोनों को रंगे हाथों पकड़ा

उत्तर प्रदेश के मेरठ में पति-पत्नी और तीसरे व्यक्ति से जुड़ा एक मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला का दूसरे युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इंजीनियर पति को इसकी जानकारी मिलने के बाद वह पत्नी पर नजर रखने लगा।

बताया जा रहा है कि एक दिन महिला अपने कथित प्रेमी के साथ होटल पहुंची। पति ने लोकेशन ट्रैक कर उसी होटल के कमरे में पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया। पति को देखते ही महिला ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि महिला और उसके प्रेमी ने पति पर हमला करने की भी कोशिश की।

सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को थाने ले गई। पुलिस ने महिला को हिदायत देकर छोड़ दिया, जबकि प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *