मेरठ में सिंचाई विभाग के JE (जूनियर इंजीनियर) को 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। विजिलेंस टीम को 2 लाख के अलावा JE की जेब से 54 हजार और कार से 7.46 लाख रुपए और मिले हैं। कुल 10 लाख रुपए बरामद हुए हैं।
विजिलेंस के अफसर ने बताया कि JE बृजराज सिंह ने एक ठेकेदार से उसका पेमेंट कराने के बदले रिश्वत मांगी थी। काफी समय से ठेकेदार को परेशान किया जा रहा था। इसके बाद ठेकेदार ने विजिलेंस से संपर्क किया।
विजिलेंस ने ट्रैप की रणनीति तैयार की। इसके बाद आज ठेकेदार को JE के पास भेज दिया। जैसे ही ठेकेदार ने रकम JE बृजराज सिंह को दी, विजिलेंस की टीम में उसे दबोच लिया। फिलहाल विजिलेंस टीम बंद कमरे में JE बृजराज सिंह से पूछताछ कर रही है।
वहीं, पकड़े जाने के बाद जेई अंकुर और विजिलेंस की टीम को भी धमकाने लगा। लेकिन, टीम उसके प्रभाव में नहीं आई।

