• Sun. Mar 29th, 2026

आरामसे बुढ़ापा काटने के लिय खर्च करने होगे50 हजार रूपये

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाओं से लैस ओल्ड एज होम की शुरुआत हुई है। हर महीने 50 हजार रुपए खर्च करेंगे तो आपका बुढ़ापा आराम से कटेगा। 24 करोड़ रुपए से बने इस ओल्ड एज होम का लोकार्पण सीएम मोहन यादव ने किया है। उद्घाटन के बाद सीएम मोहन यादव ने इसका निरीक्षण किया है।

इस ओल्ड ऐज होम का निर्माण सामाजिक न्याय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने किया है। यहां कमरे की साइज के हिसाब से 38,490 से 49990 रुपए तक मंथली रेंट लगेगा। कॉल बेल, इंटरकॉम, टेलीफोन, टीवी, फ्रीज, एसी समेत अन्य सुविधाएं भी बुजुर्गों को मिलेगी। यह ओल्ड ऐज होम वैसे लोगों को लिए जिनके बच्चे बड़े शहरों में नौकरी करते हैं। माता-पिता यहां अकेले हैं और पैसा खूब है। यहां आकर रह सकते हैं और सही से उनका देखभाल भी होगा। साथ ही एक सामाजिक वातावरण भी मिलेगा।

यह ओल्ड एज होम भोपाल के लिंक रोड नंबर-1 पर पांच एकड़ में बना है। इसमें 12 सिंगल बेड, 22 डबल बेड समेत कुल 34 कमरें हैं। डॉक्टर और स्वास्थ्य सुविधाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *