• Thu. May 14th, 2026

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में उत्तराखंड का लाल गजेंद्र सिंह गढ़िया शहीद

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में उत्तराखंड का लाल गजेंद्र सिंह गढ़िया शहीद हो गए हैं. गजेंद्र सिंह गढ़िया मूल रूप से बागेश्वर जिले के रहने वाले थे. जो जम्मू-कश्मीर में तैनात थे. वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गजेंद्र सिंह गढ़िया के निधन पर शोक व्यक्त किया है. जानकारी के मुताबिक, आतंकियों के सफाए के लिए सेना की ओर से ऑपरेशन TRASHI-I चलाया जा रहा है. इस अभियान के दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड से हमला कर दिया. इस हमले में 8 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए . सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान हवलदार गजेंद्र सिंह ने अंतिम सांस ली. हवलदार गजेंद्र सिंह की शहादत से पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *