मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों की तैनाती को लेकर जारी आदेश के तहत हरिओम को बदायूं में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) के पद पर नियुक्त किया गया है। शासनादेश परिवहन अनुभाग-3 द्वारा जारी किया गया, जिसमें प्रदेशभर में कुल 18 अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।
हरिओम की नियुक्ति से बदायूं जनपद में यातायात नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन, अवैध परिवहन पर नियंत्रण तथा सड़क सुरक्षा को लेकर प्रवर्तन कार्यों में मजबूती आने की उम्मीद जताई जा रही है। शासन ने सभी नवपदस्थ अधिकारियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों का शीघ्र व प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं।

