1 करोड़ 17 लाख की बोली लगाकर HR88B8888 नंबर पलेट लेने से पीछे हटने वाले हिसार के व्यक्ति की संपति की जांच के परिवहन मंत्री अनिल विज ने आदेश दे दिए हैं !
गौरतलब है कि हरियाबा परिवहन विभाग के चरखी – दादरी के बाढ़ड़ा उपमंडल के ‘HR88B8888’ नंबर के लिए ऑनलाइन ऑक्शन हुई थी ! इस नंबर की नीलामी 1 करोड़ 17 लाख रुपये में तय हुई थी और हिसार के एक व्यक्ति ने यह बोली लगाई थी और 11 हजार सुरक्षा राशि जमा कराई थी, मगर बोली के पैसे जमा करवाने के आखिरी दिन उसने पैसे जमा नहीं करवाए !
अब हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने बोली देने वाले हिसार के उस व्यक्ति की संपति की जांच के आदेश, आयकर विभाग को पत्र लिखकर निर्देश जारी कर दिए हैं…

