• Sat. Feb 21st, 2026

एडवोकेट मनोज गुप्ता ने गुरुद्वारे में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया

आज भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर के पूर्व अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट ने गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस के उपलक्ष में लालबाग स्थित गुरुद्वारे में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया जहां पर सिख समाज के गणमान्य नागरिकों द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया यह अवसर पर उनके द्वारा गुरुद्वारे में माथा टेक का आशीर्वाद प्राप्त कर गुरु तेग बहादुर जी को नमन किया इस अवसर पर मनोज गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी ने अपना बलिदान देकर पूरे हिंदू समाज की रक्षा कर एक अनोखी मिसाल कायम की एवं युवा पीढ़ी को प्रेरणा देने का काम किया उनके बलिदान को पूरा समाज शहीदी दिवस के रूप में मनाता है एवं उनके त्याग एवं बलिदान को याद करता है हम सभी को उनके त्याग और बलिदान से सीख लेकर उनके बताए रास्ते पर आगे बढ़कर अपने समाज एवं धर्म की रक्षा करने के लिए बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *