• Sat. Feb 21st, 2026

विश्व प्रसिद्ध अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर के प्रसाद में मिलावट पाई गई हैं।

रामनगरी अयोध्या से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर के प्रसाद में मिलावट पाई गई है। फूड सेफ्टी विभाग की जांच में यह खुलासा हुआ कि मंदिर में बजरंगबली को चढ़ाए जाने वाले बेसन के लड्डू और देसी घी शुद्ध नहीं हैं। विभाग की ओर से लिए गए तीन नमूनों में से दो फेल हो गए। बता दें कि अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं में से लगभग 99 प्रतिशत लोग हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन जरूर करते हैं। राम जन्मभूमि परिसर में प्रसाद ले जाने पर रोक है, लेकिन कनक भवन और हनुमानगढ़ी में भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार भोग चढ़ाते हैं। यहां पर परंपरागत रूप से बजरंगबली को बेसन के लड्डू अर्पित किए जाते हैं। पूर्व में महंत संजय दास महाराज ने पहले ही प्रसाद विक्रेताओं को चेताया था कि लड्डू केवल उच्च क्वालिटी के बेसन और देसी घी से तैयार किए जाएं। यहां तक कि लड्डू का रेट भी 450 से 500 रुपये प्रति किलो तय किया गया था। इसके बावजूद जांच में मिलावट सामने आना चिंताजनक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *