राजस्थान की वीरभूमि सीकर में पहुंचे बागेश्वर धाम के महंत और प्रसिद्ध कथावाचक पं. धीरेंद्र शास्त्री ने अपने चिरपरिचित अंदाज में ऐसा बयान दिया जिसने माहौल गरमा दिया। रैवासा धाम में चल रहे सियपिय मिलन महोत्सव में शिरकत करने पहुंचे शास्त्री का स्वागत करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंच तक पहुंचने के लिए धक्का-मुक्की हुई, यहां तक कि जाते समय एक महिला कॉन्स्टेबल तक गिर पड़ी। इससे पहले पंडित धीरेंद्र शास्त्री सीकर जिले के रैवासा धाम में चल रहे कार्यक्रम में भाग लेने के लिए विशेष विमान से पहुंचे तो उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा- ‘जो कायदे में रहेगा, वही फायदे में रहेगा नहीं तो पाकिस्तान खुला हुआ है, कश्मीर तो लेंगे ही, दहेज में पाकिस्तान भी उठा लेंगे।’

