यूपी के कुशीनगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक किसान की प्राइवेट अस्पताल में पथरी निकालने के बहाने किडनी ही निकाल ली. जिसका पता चलते ही स्वास्थ्य महकमे में हड़कम्प मच गया. फिलहाल अस्पताल के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है. मामला नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कोटवा बाजार स्थित न्यू लाइफ केयर हॉस्पिटल का है. पेशे से किसान अलाउद्दीन ने अस्पताल के संचालक इमामुद्दीन और डॉक्टर तार मुहम्मद पर पथरी के ऑपरेशन के नाम पर उनकी किडनी चोरी करने का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि स्वास्थ्य विभाग भी इस मामले की जांच में जुट गया है.

