व्योम त्यागी ने बंगलौर में “केवी नेशनल गेम्स “में मैडल जीतकर किया जिले का नाम रोशताइक्वांडो में जिले के 16 वर्षीय उभरते हुए खिलाड़ी व्योम त्यागी ने बंगलौर में 25 से 29 जुलाई तक आयोजित केंद्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय खेल कूद प्रतियोगिता 2025 में ताइक्वांडो की प्रतियोगिता में अंडर 17 के 51 किलोभार वर्ग में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए लगातार तीसरे साल ब्रोंज मेडल जीतकर प्रदेश और गाजियाबाद जिले का नाम रोशन किया है इससे पहले रीजनल गेम्स में गोल्ड मेडल हासिल करने पर व्योम त्यागी का चयन के.वी नेशनल गेम्स के लिय हुआ था
यहा आपको बता दे की व्योम त्यागी पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कमला नेहरू नगर में कक्षा 11के छात्र है गाजियाबाद जिले का यह होनहार खिलाड़ी 5 वर्ष की उम्र से ही आंखों में ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने का सपने लिए कोच संदीप चौहान की देखरेख में में एमडब्ल्यूएस एकेडमी वसुंधरा में कठिन ट्रेनिंग कर रहा है 16 वर्ष की छोटी उम्र में ही व्योम त्यागी देशभर में ताइक्वांडो की विभिन्न चैंपियनशिप में 55 से ज्यादा मेडल हासिल कर चुके है जहा पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य आर के शर्मा और मुख्य शारीरिक अनिल कुमार ने व्योम त्यागी के लगातार तीसरे साल मेडल जीतने पर खुशी जाहिर की है वही अकैडमी के कोच संदीप चौहान ने कहा की व्योम त्यागी अपने अनुशासन और मेहनत से लगातार अपने लक्ष्य की तरफ आगे बढ़ रहा है और निश्चित तौर पर आने वाले टूर्नामेंट में भी बढ़िया खेल का प्रदर्शन कर पदक हासिल करेगा




