• Sat. Apr 18th, 2026

डीडी न्यूज़ के वरिष्ठ पत्रकार अमरेन्द्र गुप्ता प्रतिष्ठित राष्ट्रीय ‘देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान’ से सम्मानित

  • डीडी न्यूज़ के वरिष्ठ पत्रकार अमरेन्द्र गुप्ता प्रतिष्ठित राष्ट्रीय ‘देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान’ से सम्मानित
  • पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए इंद्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र ने किया सम्मान

दिल्ली, डीडी न्यूज़ के वरिष्ठ पत्रकार अमरेन्द्र गुप्ता को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय ‘देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान’ से सम्मानित किया गया है। इंद्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र ने दिल्ली के कंस्टीट्यूशन क्लब के सभागार में राजधानी के अलग-अलग क्षेत्रों के 12 प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पत्रकारों को सम्मानित किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए डीडी न्यूज़ के वरिष्ठ राजनीतिक संवाददाता अमरेन्द्र गुप्ता को राष्ट्रीय ‘देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान’ से सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप अमरेन्द्र गुप्ता को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह, शाल तथा 11,000/- रूपये का चेक देकर सम्मानित किया गया।
अमरेन्द्र गुप्ता पिछले करीब 24 वर्षों से टीवी पत्रकारिता में सक्रिय हैं। डीडी न्यूज़ से पहले अमरेन्द्र गुप्ता संसद टीवी, लोकसभा टीवी, एपीएन न्यूज़, न्यूज़ एक्सप्रेस, TV9 मुंबई, लहरें न्यूज़ मुंबई, एस वन न्यूज़ सहित कई चैनलों में काम कर चुके हैं। पत्रकारिता के शुरुआती दिनों में अमरेन्द्र गुप्ता ने दैनिक जागरण में भी काम किया है। टीवी पत्रकारिता के दौरान ही अमरेन्द्र गुप्ता का कई पत्र-पत्रिकाओं में विभिन्न विषयों पर लेखन भी जारी है।
इससे पहले अमरेन्द्र गुप्ता को सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसलों पर आधारित कार्यक्रम ‘फैसले’ के लिए विख्यात ‘जस्टिस वी आई अय्यर अवार्ड’ से भी सम्मानित किया जा चुका है।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर वरिष्ठ आईंएएस अधिकारी और प्रसार भारती के चेयरमैन नवनीत सहगल, कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित थे। इस मौके पर नवनीत सहगल ने पत्रकारों से सच्ची और सटीक और तथ्यों के आधार पर ख़बरों को दिखाने का अनुरोध किया जिससे सामाज का भरोसा बना रहे। देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख प्रदीप जोशी ने कहा कि भारत के विकास की गौरवशाली यात्रा के सच्चे सारथी पत्रकार ही बन सकते हैं। इस मौके पर इंद्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र के अध्यक्ष अशोक सचदेवा और उपाध्यक्ष रीतेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पत्रकार और गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *