• Sat. Apr 18th, 2026

वृद्धाश्रम में पुलिस की छापेमारी के दौरान एक बुजुर्ग महिला बंधी मिली

नोएडा के एक वृद्धाश्रम में उत्तर प्रदेश महिला आयोग, नोएडा पुलिस और समाज कल्याण विभाग ने संयुक्त रूप से छापेमारी की और वहां दयनीय हालत में मिले 39 बुजुर्गों को बचाया. छापेमारी के दौरान एक बुजुर्ग महिला बंधी मिली जबकि अन्य बुजुर्गों को तहखाने जैसे कमरों में बंद किया हुआ था. पुरुषों के पास कपड़े तक नहीं थे जबकि कई महिला बुजुर्गों के शरीर पर भी आधे अधूरे कपड़े थे. कई बुजुर्गों के कपड़े तक मल मूत्र से सने मिले. राज्य महिला आयोग की सदस्य ने बताया कि आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *