• Thu. Apr 9th, 2026

सैयद सालार मसूद गाज़ी की दरगाह पर लगने वाले वार्षिक जेठ मेले का आयोजन नहीं होगा

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में इस साल सैयद सालार मसूद गाज़ी की दरगाह पर लगने वाले वार्षिक जेठ मेले का आयोजन नहीं होगा। दरअसल, दरगाह प्रबंध समिति ने 15 मई से 15 जून 2025 तक मेले की अनुमति मांगी थी, लेकिन जिला प्रशासन ने कानून-व्यवस्था के मद्देनज़र अनुमति देने से इनकार कर दिया। प्रशासन का कहना है कि वक्फ संशोधन विधेयक पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अल्टीमेटम और हाल ही में पहलगाम में हुई आतंकी घटना के चलते जिले की कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। सीओ सिटी पहुप सिंह ने बताया कि दरगाह समिति ने 15 अप्रैल को अनुमति के लिए आवेदन किया था, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए मेला आयोजित करना उचित नहीं पाया गया। उन्होंने बताया कि चार से पांच लाख श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ के चलते भी सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बन सकती थी।सिटी मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर ने बताया कि संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मंगवाने के बाद निर्णय लिया गया कि मौजूदा समय आयोजन के लिए उपयुक्त नहीं है। समिति को इस निर्णय की जानकारी भी दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *