• Thu. Aug 20th, 2026

पुलिस कर्मियों को फ्री में खरबूजा खाना महंगा पड़ गया

उत्तर प्रदेश के हरदोई से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां फ्री में खरबूजा खाना और उसके रुपये मांगने पर दुकानदार के साथ गाली गलौज करना दो पुलिस कर्मियों को भारी पड़ गया। खरबूजा बेचने वाले का रोते हुए इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो की जांच के बाद पुलिस अधीक्षक खुद पिहानी पहुंचे और खरबूजा का ठेला लगाने वाले को बुलाकर कुर्सी पर बैठाकर चाय पिलाई और दोनों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर उनके विरुद्ध कोतवाली में ही एफआइआर भी दर्ज कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *