• Mon. Jun 29th, 2026

लेडी डॉन जिकरा समेत 3 लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में

दिल्ली के सीलमपुर में गुरुवार को 17 साल के लड़के कुणाल की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. लेडी डॉन जिकरा समेत 3 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. इन्हें नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट की टीम ने पकड़ा है. सभी से पूछताछ जारी है. दो अन्य मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर हैं.

सीलमपुर में गुरुवार शाम कुणाल की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी. इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया था जब कुणाल दूध लेने दुकान जा रहा था. हत्या के बाद इलाके के लोग पलायन की बात कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि यहां आए दिन हिंदुओं को निशाना बनाया जाता है, अब तक 7 लोगों की हत्या की जा चुकी है. इस हत्याकांड ने दिल्ली का माहौल गर्मा दिया है.
.
.

.
.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *