• Thu. Apr 9th, 2026

मां को लगाई ड्रिप और बेटी को पकड़ा दी बॉटल, सरकारी अस्पताल की शर्मनाक तस्वीर..

मां को लगाई ड्रिप और बेटी को पकड़ा दी बॉटल, सरकारी अस्पताल की शर्मनाक तस्वीर..

बेटी तब तक बोतल को अपने हाथों में पकड़े रही जब तक कि महिला को पूरी बोतल नहीं लग गई..

मध्यप्रदेश के शिवपुरी से एक सरकारी सिस्टम की एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। मामला शिवपुरी जिला अस्पताल का है जहां लापरवाही एवं अव्यवस्था का जीता जागता उदाहरण तब देखने को मिला, जब इलाज कराने आई महिला की बेटी के हाथों में ही ड्रिप लगी बोतल को थमा दिया गया। पलंग पर मां लेटी रही जिसके हाथ में ड्रिप लगी हुई थी और पलंग के पास ही उसकी मासूम बेटी अपने हाथों में बोतल को थामे रही।

बेटी के हाथ में पकड़ाई बोतल
बच्ची बोतल को तब तक हाथों में ही पकड़े रही, जब तक बोतल महिला को पूरी लग नहीं गई। महिला व बच्ची की परेशानी की परवाह किए बिना ही कर्मचारी ने बोतल लगाने के लिए स्टैंड का उपयोग न करते हुए बच्ची को ही बोतल थमा दी। दृश्य को देखकर कुछ लोगों ने इसकी वीडियो बना ली और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस लापरवाही के लिए लोग अस्पताल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *