• Thu. Apr 9th, 2026

भारत मंडपम में आयोजित RideAsia2025 में सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ!रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री दिल्ली

आज भारत मंडपम में आयोजित RideAsia2025 में सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ। यह केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि हरित भविष्य, स्वास्थ्यपूर्ण जीवनशैली और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल है।

दिल्ली सरकार नवाचार, स्टार्टअप्स और हरित परिवहन को प्रोत्साहित करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। हमारा संकल्प है एक ऐसी राजधानी का निर्माण करना जहाँ स्वच्छ वायु, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ और समृद्ध उद्योग परस्पर विकसित हों और नागरिकों को एक उत्तम जीवन गुणवत्ता प्रदान कर सकें।

इस अवसर पर दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री Manjinder Singh Sirsa जी भी उपस्थित रहे।

रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री दिल्ली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *