मुरादाबाद। मुरादाबाद परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) मुनि राज ने परिक्षेत्रीय कार्यालय, मुरादाबाद में परिक्षेत्र के समस्त SSP/SP के साथ समीक्षा गोष्ठी आयोजित की। बैठक में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण लगाने और आगामी त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
समीक्षा गोष्ठी में जनशिकायतों के निस्तारण, IGRS, ई-साक्ष्य, यक्ष ऐप, भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), ITSSO, NDPS एक्ट, पॉक्सो एवं महिला अपराधों, धर्मांतरण और कथित लव जिहाद से संबंधित पंजीकृत अभियोगों की स्थिति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही आईजीआरएस, सीएम हेल्पलाइन सहित अन्य व्यवस्थाओं की प्रगति पर भी चर्चा हुई।
डीआईजी मुनि राज ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी रणनीति के तहत कार्य किया जाए। जनशिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित किया जाए। साथ ही गंभीर अपराधों में प्रभावी कार्रवाई, विवेचनाओं में तेजी और पुलिस कार्यप्रणाली में जवाबदेही बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाए।
उन्होंने आगामी त्योहारों के मद्देनजर सतर्कता बरतने तथा शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई, जनशिकायतों का त्वरित निस्तारण और बेहतर कानून-व्यवस्था डीआईजी मुनि राज की प्राथमिकता।