• Thu. Oct 29th, 2026

जेल की सलाखों के पीछे करवाचौथ की चर्चा, मुस्कान और रविता ने मांगी चूड़ियां-बिंदी

मेरठ जिला जेल में करवाचौथ को लेकर चर्चा तेज, महिला बंदियों को मिलेगा पूजा और श्रृंगार का सामान

मेरठ। करवाचौथ के पर्व को लेकर मेरठ जिला जेल में बंद मुस्कान और रविता एक बार फिर चर्चा में हैं। जानकारी के मुताबिक, दोनों ने करवाचौथ के मद्देनजर चूड़ियां और बिंदी मांगी हैं। इसके बाद जेल में उनके करवाचौथ मनाने को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

दरअसल, संजीवनी महिला संस्था की ओर से जेल में बंद महिला बंदियों को करवाचौथ की पूजा के लिए आवश्यक सामग्री और श्रृंगार का सामान उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि वे जेल में रहते हुए भी अपनी धार्मिक परंपराओं के अनुरूप पर्व मना सकें।

हालांकि, मुस्कान और रविता करवाचौथ का व्रत रखेंगी या नहीं, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, जेल प्रशासन का कहना है कि जेल मैनुअल के निर्धारित नियमों के तहत महिला बंदियां व्रत रख सकती हैं और पूजा-अर्चना भी कर सकती हैं।

जेल की चारदीवारी के भीतर करवाचौथ की तैयारियों के बीच अब सबकी नजर इस बात पर है कि मुस्कान और रविता व्रत रखती हैं या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *