• Fri. Apr 10th, 2026

एक्सीडेन्ट में घायल हुये व्यक्तियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद द्वारा त्वरित कार्रवाई

एक्सीडेन्ट में घायल हुये व्यक्तियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुये अपने एस्कोर्ट वाहन(जिप्सी) के माध्यम से उपचार हेतु कराया अस्पताल भर्ती-

अवगत कराना है कि आज दिनांक 31-08-2024 को श्री सतपाल अंतिल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद क्षेत्र भ्रमण पर थे, थाना कटघर क्षेत्रान्तर्गत पुराना टोल प्लाजा हाईवे के पास देखा कि 02 व्यक्ति रोड के किनारे घायल अवस्था में अपनी मो0सा0 सहित पड़े हुए है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद द्वारा त्वरित कार्रवाई कराते हुये अपने हमराही पुलिस कर्मी के साथ तत्काल घायल व्यक्तियो को अपने एस्कोर्ट जिप्सी के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया तथा यातायात व्यवस्था को सामान्य रूप से सुचारू कराया गया। आसपास के लोगों से पूछताछ एवं घटनास्थल के निरीक्षण से पता चला कि एक मारुति अर्टिगा कार व अपाचे बाईक सवार का एक्सीडेन्ट हुआ है। अस्पताल में घायलो का उपचार चल रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *