• Fri. Apr 10th, 2026

बगीचे में आम की पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर 30 वर्षीय युवक ने की खुदकुशी

राजातालाब स्थानीय थाना अंतर्गत कचहरिया गांव में सोमवार की भोर में आम के बगीचे में लगभग 32 वर्षीय कैलाश पटेल नामक युवक आम की पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर ग्रामीणों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई तथा पत्नी आंचल पटेल सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।घटना स्थल पर पहुंचे राजातालाब थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा तथा फोरेंसिक टीम ने घटना के बारे में जांच पड़ताल किया। पुलिस ने मृतक कैलाश पटेल की शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।मिली जानकारी के अनुसार कचहरिया गांव निवासी राजगीर मिस्त्री बिरजू पटेल के दो पुत्रों में मृतक कैलाश पटेल छोटा था जिसको 4 वर्ष की एक पुत्री तान्या पटेल है। मृतक कैलाश पटेल गैस डिलीवरी का काम करता था। उक्त घटना को लेकर गांव में सन्नाटा पसर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *