• Fri. Apr 10th, 2026

किशोरी नें लगाया डॉ पर छेड़छाड़ का आरोप मुकदमा दर्ज डॉ फरार


उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शहर के प्रतिष्ठित सर्जन डॉक्टर विकास पंवार पर किशोरी ने छेड़खानी का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है. पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. हालांकि आरोपित डॉक्टर फिलहाल फरार है और पुलिस की पकड़ से कोशो दूर है.

दरअसल, नई मंडी कोतवाली इलाके के भोपा रोड पर स्थित विजय श्री नर्सिंग होम में इलाके की करीब 14 साल की एक नाबालिग लड़की पिथ की थैली में पथरी की शिकायत की वजह से एडमिट हुई थी. नर्सिंग होम के सर्जन मालिक एवं एमबीबीएस-एमएस डॉक्टर विकास पंवार ने उसका ऑपरेशन किया था. ऑपरेशन के बाद लड़की की हालत खराब होने पर उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया था. उस वक्त तो लड़की बदहवास हालत में थी, लेकिन जैसे ही उसकी हालत में सुधार आया तो उसने परिजनों को बताया कि उसके साथ डॉक्टर ने उस वक्त अश्लील हरकतें की, जब वो वॉर्ड में भर्ती थी और डॉक्टर राउंड पर आए थे. परिजन उसकी बात सुनकर हैरान रह गए और फिर इस बाबत बुधवार देर शाम नई मंडी कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया. इसी बीच डॉक्टर विकास पंवार को मुकदमा दर्ज होने की भनक लग गई और वो नर्सिंग होम छोड़कर फरार हो गया. शुक्रवार सुबह नई मंडी कोतवाली पुलिस ने नर्सिंग होम पहुंचकर मामले की जानकारी भी ली, लेकिन डॉक्टर वहां से गायब मिले. जिसके बाद पुलिस स्टाफ से पूछताछ कर बैरंग ही वापस लौट आई.
वीओः पूरे मामले को लेकर जब पीड़ित परिवार से मिलने की कोशिश की गई तो पता चला कि पीड़ित किशोरी फिलहाल दिल्ली के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती है. पिता एक सरकारी कर्मचारी है, जबकि चाचा अधिवक्ता है. परिवार के सभी लोग दिल्ली में किशोरी के साथ मौजूद है. बहरहाल, किशोरी द्वारा लगाए गए आरोप कितने सही है, ये तो जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगे। फिलहाल डॉक्टर फरार है और पुलिस उसकी जोरशोर से तलाश कर रही है। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापति कहते हैं कि किशोरी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है. जल्द ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *