• Thu. Apr 9th, 2026

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बोले कांग्रेस के डीएनए में है गड़बड़ी

झांसी सोशल मीडिया सम्मेलन में आए मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने मंच से कांग्रेस इंडिया गठबंधन को जमकर आड़े हाथ लिया। उन्होंने कांग्रेस पर गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इनके डीएनए में गड़बड़ी है। साथ ही उन्होंने अनुराग शर्मा को प्रचंड जीत की अग्रिम बधाई भी दी। झांसी के दीनदयाल सभागार में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया वोलेंटियर सम्मेलन को संबोधित करने आए मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि उन्होंने जनप्रतिनिधि, आम जनता भाजपा के कार्यकर्ता और सोशल मीडिया के वोलेंटियर से वार्ता की।

इस दौरान उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि जाति धर्म संप्रदाय से उठकर लोग अब भारतीय जनता पार्टी को चुन रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रत्याशी अनुराग शर्मा प्रचंड बहुमत से जीत रहे और उन्हे इस जीत की अग्रिम बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि अनुराग शर्मा मिलन सार जनप्रतिनिधि है और पांच साल उन्होंने जनता के बीच जाकर जो मेहनत की है उसका फल उन्हे जनता देगी। साथ ही उन्होंने कहा की मोदी और योगी द्वारा चलाई जा रही गरीब कल्याण योजना जन जन तक पहुंची, हर घर नल, हर घर जल आदि कई योजना परियोजनाओं को देखते हुए जनता उन्हे दोबारा चुनेगी और मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाएगी। उन्होंने राहुल गांधी के बयान पर कहा कि कांग्रेस गड़बड़ कर सकती है, उनके डीएनए में गड़बड़ी है। धर्म के खिलाफ कृत्य कांग्रेस कर रही है। उन्होंने कहा भाजपा को उत्तर प्रदेश में 80 की 80 सीटें मिल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन आरक्षण पर डांका डालने का काम कर रहे। कर्नाटक में आरक्षण छीन कर मुस्लिमों को दे दिया। इंडिया वही उन्होंने समाजवादी पार्टी को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा की अखिलेश यादव भ्रमित है। भाजपा सरकार बनाने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *