• Thu. Apr 9th, 2026

18 लाख रुपए के साथ रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया युवक


गोरखपुर। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान संदिग्ध वस्तुओं की चल रही तलाशी के बीच, गोरखपुर में फ्लाइंग स्कॉट और जीआरपी= आरपीएफ पुलिस के द्वारा के द्वारा प्लेटफार्म नंबर 9 पर एक व्यक्ति के पास से 18 लख रुपए नगद में बरामद किया गया है जिस व्यक्ति के पास से यह रुपए बरामद हुए हैं उसका नाम दीपराज गुप्ता है जो जिले के पिपराइच क्षेत्र का रहने वाला है। इस मामले में सीओ जीआरपी विनोद कुमार सिंह ने बताया है कि बगैर किसी सूचना के प्रतिदिन की तरह, प्लेटफार्म पर चलने वाली जांच के दौरान नौ नंबर प्लेटफार्म पर, मंगलवार की शाम कोलकाता जाने वाली ट्रेन से कोलकाता जाने के फिराक में निकले एक युवक को, संदिग्ध समझते हुए जब जांच की गई तो उसके पिट्ठू बैग में रखा हुआ 18 लख रुपए नगद रूप में प्राप्त हुआ। दीपराज नाम का यह व्यक्ति इन रूपयों के बारे में कोई जानकारी पुलिस को नहीं दे पाया। उसके पास कोलकाता जाने के लिए जनरल टिकट मौजूद था। पूछताछ के काफी प्रयास के बाद भी जब वह रुपए की जानकारी नहीं दे पाया तो पुलिस ने रुपए को और युवक को अपने कब्जे में लेते हुए, इसकी सूचना स्थानीय इनकम टैक्स विभाग को भी दे दिया है। फिलहाल युवक और रुपए दोनों जीआरपी पुलिस के कब्जे में हैं। इस मामले में इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई के साथ पुलिस अपनी कार्रवाई करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *