• Wed. Nov 18th, 2026

उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड के बीच लंबित परिसंपत्ति विवादों के समाधान की दिशा में बड़ी पहल, ₹20 हजार करोड़ से अधिक के विवादों का हो चुका है निस्तारण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले उत्तराखण्ड के प्रतिनिधिमंडल ने सिंचाई विभाग सहित लंबित परिसंपत्ति विवादों पर की विस्तृत चर्चा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी से भेंट कर उत्तराखण्ड से जुड़े सिंचाई विभाग सहित अन्य लंबित परिसंपत्ति विवादों के समाधान को लेकर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा की गई।

बैठक में बताया गया कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड सरकार के आपसी सहयोग, बेहतर समन्वय एवं निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप अब तक ₹20 हजार करोड़ से अधिक मूल्य के परिसंपत्ति विवादों का समाधान किया जा चुका है। वहीं, शेष लंबित प्रकरणों के निस्तारण की प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के साथ हुई बैठक में शेष लंबित मामलों का भी प्राथमिकता के आधार पर यथाशीघ्र समाधान करने पर सहमति बनी। इस पहल को दोनों राज्यों के बीच बेहतर संबंधों, आपसी विश्वास और विकासात्मक सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड के हितों से जुड़े विषयों पर निरंतर सहयोग एवं सकारात्मक पहल के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। बैठक में उत्तराखण्ड के माननीय कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज जी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *