• Wed. Nov 18th, 2026

गंगा तट पर आयोजित प्रसिद्ध ककोड़ा मेले का विधिवत शुभारंभ

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा (IPS) ने मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वर्षा यादव और मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) श्रीमती गामिनी सिंगला के साथ गंगा तट पर आयोजित प्रसिद्ध ककोड़ा मेले का विधिवत शुभारंभ किया। रुहेलखण्ड के ‘मिनी कुंभ’ के नाम से विख्यात इस ऐतिहासिक मेले की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगा पूजन, हवन और पूजा-अर्चना के साथ की गई।

​शुभारंभ के पश्चात एसएसपी अंकिता शर्मा ने मेला स्थल का भौतिक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के मद्देनजर सुचारू यातायात, भीड़ नियंत्रण, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों से सतत निगरानी रखने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही मेले में स्वच्छता, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया गया। इस दौरान एडीएम (प्रशासन) मानवेन्द्र सिंह, एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह, सीओ उझानी राहुल पाण्डेय और थाना प्रभारी कादरचौक विक्रम सिंह सहित अन्य अधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *