• Sun. Jun 7th, 2026

अयोध्या मे बन रहे राम मंदिर की ख़ुशी मे निकाली जा रही शोभायात्रा को पुलिस ने रोका

BySirfjanpaksh

Nov 27, 2023

अयोध्या मे बन रहे राम मंदिर की ख़ुशी मे बंगाल मे निकली शोभायात्रा को पुलिस ने रोका

धक्का मुक्की के बिच आगे बढ़ रही सनातनी सेना की शोभायात्रा मे शामिल दो दर्जन से ज्यादा कर्मियों को पुलिस ने हिरासत मे लिया

आसनसोल, उत्तर प्रदेश के अयोध्या मे बन रही राम मंदिर की ख़ुशी मे रविवार को पश्चिम बंगाल के आसनसोल मे स्थित आश्रम मोड़ से सनातनी सेना के बैनर तले एक विशाल सोभा यात्रा का आयोजन हुआ था जिस शोभायात्रा मे भाजपा नेता और कर्मी भी शामिल हुए थे वहीं पुलिस ने शोभायात्रा को रोकने के लिये जगह -जगह बेरीकेटिंग भी कर रखी थी साथ मे भारी संख्या मे पुलिस की तैनाती भी, जैसे ही शोभायात्रा जय श्री राम के नारे के बिच आगे बढ़ी आसनसोल दुर्गापुर पुलिस ने शोभायात्रा को पहले तो रोकने का प्रयास किया जब शोभायात्रा नही रुकी तो उन्होने अपना बल प्रयोग किया और शोभायात्रा मे शामिल कर्मियों को घसीट -घसीट कर पुलिस भेन मे भरकर थाने ले गई जहाँ उन्हे हिरासत मे रखा गया है, पुलिस ने भाजपा के राज्य स्तरीय नेता जितेंद्र तिवारी की पार्षद पत्नी सहित दो दर्जन से ज्यादा महिला और पुरुष कर्मियों को अपने हिरासत मे लिया है, पुलिस का कहना है की बिना प्रमिसन की यह शोभायात्रा निकली थी जिसपर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शोभायात्रा मे शामिल कर्मियों को हिरासत मे लिया है, वहीं पुलिस की कार्रवाई के बाद भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने अपने समर्थकों के साथ आसनसोल साऊथ थाना का घेराव कर दिया है और उनके कार्रवाई के खिलाफ थाने के बाहर प्रदर्शन भी कर रहे हैं उनका कहना है की यहाँ हत्याएँ हो रही हैं अपराध हो रही चोरी डकैती लूट हो रही है पुलिस उस समय सोइ रहती है आज राम मंदिर बनने की ख़ुशी मे निकली शोभायात्रा को रोकने के लिये पुलिस की भारी टीम उतर गई और शोभायात्रा को अपराध मानकर उनपर कार्रवाई कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *