• Mon. Jun 29th, 2026

आईएएस की नौकरी से इस्तीफा देने के बाद चर्चा में आए अभिषेक सिंह आज बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के साथ पहुँचे वाराणसी

BySirfjanpaksh

Nov 16, 2023

अपने नये एल्बम थर्ड पार्टी के प्रमोशन पर सनी लियोनी पहुंची वाराणसी

आईएएस की नौकरी से इस्तीफा देने के बाद चर्चा में आए अभिषेक सिंह आज बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के साथ वाराणसी पहुँचे। वे अपना नया म्यूजिक एलबम बुधवार को मुंबई में लांच करने के बाद आज नदेसर स्थित एक तारांकित होटल में थे, जहां उनको देखने के लिए उमड़ी भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस की मदद लेनी पड़ी।

मिली जानकारी के अनुसार चर्चित अभिनेत्री सनी लियोनी पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह के साथ बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन करने आई हैं। दर्शन पूजन के बाद वे बनारस की गलियां भी देखेंगी। वे बनारसी पान का भी आनंद लेंगी। विदित हो कि कुछ दिन पूर्व अभिषेक सिंह ने अपने एक्स एकाउंट से वीडियो जारी करते हुए दिवाली, छठ पूजा सहित अन्य त्योहारों की बधाई देते हुए अपने म्यूजिक एलबम का जिक्र किया था। सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो में अभिषेक सिंह के साथ सनी लियोनी भी थीं। बताया जाता है कि सनी लियोनी आज अभिषेक सिंह के साथ वाराणसी के घाटों के साथ ही यहां की गलियों में भी घूमेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *