• Fri. Nov 20th, 2026

SHO की कुर्सी पर विधायक का कब्जा! बगल में बैठे रहे ACP और थाना प्रभारी, दिल्ली पुलिस के प्रोटोकॉल पर उठे सवाल

थाने में कानून की कुर्सी बड़ी या राजनीतिक रसूख? मधु विहार थाने की तस्वीर ने पुलिस विभाग की मर्यादा और निष्पक्षता पर छेड़ी बहस।

नई दिल्ली। दिल्ली के मधु विहार थाने की एक तस्वीर इन दिनों पुलिस प्रशासन की कार्यशैली और विभागीय प्रोटोकॉल को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है। तस्वीर में बीजेपी विधायक रवि नेगी थाना प्रभारी (SHO) की आधिकारिक कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं, जबकि उनके बगल में ACP और थाना प्रभारी बैठे दिखाई दे रहे हैं।इस तस्वीर के सामने आने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर थाने में पद और पद की गरिमा का सम्मान कहां रह गया है? सवाल किसी जनप्रतिनिधि के थाने पहुंचने या पुलिस अधिकारियों से मुलाकात करने पर नहीं, बल्कि SHO की आधिकारिक कुर्सी पर बैठने को लेकर है।दरअसल, थाना प्रभारी की कुर्सी केवल बैठने का स्थान नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था, निष्पक्ष कार्रवाई और आम जनता को न्याय दिलाने की जिम्मेदारी का प्रतीक मानी जाती है। ऐसे में किसी जनप्रतिनिधि का उस कुर्सी पर बैठना पुलिस विभाग की परंपराओं और मर्यादाओं को लेकर सवाल खड़े करता है।अब सवाल यह भी है कि क्या पुलिस थानों में विभागीय प्रोटोकॉल और संस्थागत गरिमा से ऊपर राजनीतिक प्रभाव को प्राथमिकता दी जाने लगी है? क्या पुलिस अधिकारियों को ऐसी परिस्थितियों में अपने पद की गरिमा और विभागीय मर्यादा का ध्यान नहीं रखना चाहिए?इस पूरे मामले को लेकर दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए कि क्या यह तस्वीर विभागीय प्रोटोकॉल के अनुरूप है? क्योंकि पुलिस की निष्पक्षता केवल कार्रवाई में ही नहीं, बल्कि उसके आचरण और संस्थागत सम्मान में भी दिखाई देनी चाहिए।

जनता का सवाल साफ है—जब थाने में SHO की कुर्सी की गरिमा पर सवाल उठने लगें, तो कानून की गरिमा की रक्षा कौन करेगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *