• Thu. Oct 8th, 2026

रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, उनके सामाजिक न्याय के संघर्ष और विचारों को किया गया याद


लखनऊ। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पद्म भूषण से सम्मानित स्वर्गीय रामविलास पासवान जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज लखनऊ में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मा. राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के साथ शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और रामविलास पासवान जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए।
इस अवसर पर रामविलास पासवान जी के सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद करते हुए कहा गया कि उन्होंने भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के सपनों का भारत बनाने तथा समाज के वंचित, शोषित और कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया।
रामविलास पासवान जी ने लंबे सार्वजनिक जीवन में सामाजिक न्याय, समानता और गरीबों के अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाया। उनके विचार और जनसेवा के प्रति समर्पण आज भी लोगों को प्रेरणा देते हैं।
श्रद्धांजलि सभा में रामविलास पासवान जी की स्मृतियों को नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *