• Sun. Sep 6th, 2026

बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी सरकार के प्रतिनिधि, 800 परिवारों को मिली राहत


चित्रकूट। बाढ़ की आपदा के बीच योगी सरकार ने एक बार फिर संवेदनशील और जनहितैषी सरकार होने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं सहायता कार्य तेज कर दिए हैं।
जनपद चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर हालात का जायजा लिया गया। इसके बाद घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति देखी गई। सरकार की प्राथमिकता बाढ़ से प्रभावित प्रत्येक परिवार तक समय पर मदद पहुंचाना है।
इसी क्रम में 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई। बाढ़ के कारण आश्रयहीन हुए परिवारों को आवास के लिए भूमि आवंटन प्रमाण-पत्र तथा आपदा मोचक निधि से राहत राशि भी प्रदान की गई।
प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनका कुशल-क्षेम जाना गया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। सरकार ने स्पष्ट किया कि आपदा की इस कठिन घड़ी में कोई भी प्रभावित परिवार खुद को अकेला न समझे।
योगी सरकार का संदेश साफ है—आपदा कितनी भी बड़ी हो, सरकार जनता के साथ मजबूती से खड़ी है। राहत, पुनर्वास और जरूरतमंद परिवारों की सहायता में सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *