• Sat. Aug 29th, 2026

PM आवास पर खिला बचपन का प्यार, बच्चियों ने मोदी की कलाई पर बांधी राखी—स्नेह से खास हुआ रक्षाबंधन।”

PM आवास पर बच्चियों संग प्रधानमंत्री मोदी ने मनाया रक्षाबंधन, मासूमों ने बांधी राखी

नई दिल्ली। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास पर बच्चियों के साथ स्नेह और आत्मीयता के बीच त्योहार मनाया। इस दौरान बच्चियों ने प्रधानमंत्री की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने भी बच्चियों से आत्मीयता से मुलाकात की और उनके साथ समय बिताया। इस खास मौके की तस्वीरें सामने आने के बाद रक्षाबंधन की यह सादगी और अपनापन लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व है। पीएम आवास पर बच्चियों के साथ मनाया गया यह उत्सव इसी भाव को दर्शाता नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *