जेल की चारदीवारी में रक्षाबंधन: 2500 बहनों के पहुंचने की उम्मीद, मुस्कान ने भी मनाया पर्व
मेरठ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मेरठ जिला कारागार के बाहर सुबह से ही बहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। जेल में बंद अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए बड़ी संख्या में बहनें पहुंचीं। इस बार करीब 2500 बहनों के जेल पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
रक्षाबंधन के इस भावुक माहौल के बीच चर्चित सौरभ हत्याकांड की आरोपी मुस्कान ने भी जेल में रक्षाबंधन का पर्व मनाया। हालांकि, उसका भाई राखी बंधवाने के लिए जेल नहीं पहुंचा। ऐसे में जेल अधिकारियों ने महिला बंदियों को भावनात्मक सहारा देते हुए उन्हें अपनी कलाई पर राखी बांधने का अवसर दिया।
जेल की चारदीवारी के भीतर मनाया गया यह रक्षाबंधन कई भावनाओं को समेटे नजर आया। कहीं बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती दिखीं, तो कहीं अपनों के इंतजार में आंखें नम नजर आईं।

