• Tue. Aug 4th, 2026

आस्था का अपमान! बुलंदशहर में शिव प्रतिमा पर पेशाब का आरोप, वीडियो वायरल


उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली एक घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि हरिप्रसाद नामक व्यक्ति ने भगवान शंकर की प्रतिमा पर पेशाब किया। घटना का वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है।

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने वीडियो और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता और सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और जांच पूरी होने तक संयम बनाए रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *