• Tue. Sep 8th, 2026

मस्जिद ध्वस्तीकरण पर बयानबाजी पड़ी भारी, CM योगी और डीएम पर टिप्पणी के आरोप में पुलिस का एक्शन

सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्तीकरण मामले में बड़ी कार्रवाई, यूट्यूबर हुदा जरीवाला गिरफ्तार

सहारनपुर। मस्जिद ध्वस्तीकरण मामले को लेकर सोशल मीडिया पर सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और यूट्यूबर हुदा जरीवाला की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिलाधिकारी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
मामले में अधिवक्ता दुष्यंत सिंह की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद सदर बाजार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हुदा जरीवाला को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद हुदा जरीवाला का शांतिभंग की धाराओं में चालान किया गया और उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस की कार्रवाई के बाद मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है।
बताया जा रहा है कि मस्जिद ध्वस्तीकरण को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही बयानबाजी और टिप्पणियों के बीच पुलिस ने यह कार्रवाई की है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *