चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को जनपद चित्रकूट स्थित सर्किट हाउस परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।
प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ के अंतर्गत चलाया जा रहा यह जनभागीदारी अभियान हरित उत्तर प्रदेश के निर्माण, पर्यावरण संरक्षण तथा प्रकृति के प्रति सामाजिक उत्तरदायित्व को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

