• Fri. Jul 3rd, 2026

गांगन वाली में आकाशीय बिजली का कहर: भाजपा नेता मनोज कुमार गुप्ता पहुंचे पीड़ित परिवारों के बीच, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा


मुरादाबाद। मुरादाबाद के मैनाठेर थाना क्षेत्र स्थित गांगन वाली गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक एवं एक युवती की दर्दनाक मृत्यु तथा कई लोगों के घायल होने की सूचना मिलने पर भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर के पूर्व अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट पीड़ित परिवारों के आवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
इस दौरान मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट ने दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में वे पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़े हैं तथा उन्हें हरसंभव सहायता दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है। घटना में घायल लोगों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है और प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं ताकि प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत एवं सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हुए पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *