• Sat. Nov 28th, 2026

नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, डेढ़ किलो चरस के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार


मुरादाबाद। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मूंढापांडे थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दलपतपुर निवासी दिलबरी पत्नी जुनैद मियां को करीब 1.055 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के कब्जे से 620 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, नियमित गश्त के दौरान मिली गोपनीय सूचना के आधार पर दलपतपुर बाजार के निकट कच्चे रास्ते पर संदिग्ध महिला को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से भारी मात्रा में चरस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया।
बरामद चरस को सील कर सुरक्षित रखा गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पूछताछ के दौरान तस्करी नेटवर्क से जुड़े कई संदिग्ध नाम सामने आए हैं। पुलिस अब चरस की सप्लाई चेन, स्रोत और इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ बड़े खुलासे हो सकते हैं। जिले में नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *