मुरादाबाद। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुरादाबाद के जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने कान्हा गौशाला, मुरादाबाद में पौधरोपण कर जनपदवासियों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को पौधरोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए।
पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान गौशाला परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए, ताकि लगाए गए पौधे भविष्य में बड़े वृक्ष बनकर पर्यावरण को समृद्ध कर सकें।
कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अधिकारी, गौशाला प्रबंधन से जुड़े पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिकाधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया।
जिलाधिकारी के इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताया।

