• Sat. May 30th, 2026

प्रयागराज की बेटी ने बढ़ाया देश का मान!


इलाहाबाद यूनिवर्सिटी (AU) की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रज्ञा मिश्रा को अंतरराष्ट्रीय न्यायिक मंच से विशेष आमंत्रण मिला है। यह पूरे प्रयागराज, उत्तर प्रदेश और देश के लिए गर्व का क्षण है। 🇮🇳
⚖️ डॉ. प्रज्ञा मिश्रा
(विधि विभाग, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी, प्रयागराज)
उन्हें “International Conference on Integrity and Judicial Well-Being” में स्पीकर के रूप में आमंत्रित किया गया है।
📍 ग्रैंड केमैन, केमैन आइलैंड्स
📅 4 से 6 नवंबर 2026
कानून, न्यूरोसाइंस और मनोविज्ञान जैसे जटिल विषयों पर उनके उत्कृष्ट शोध, 60+ रिसर्च पेपर और 12 गोल्ड मेडल ने उन्हें यह वैश्विक पहचान दिलाई है।
इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में न्यायपालिका की नैतिकता, न्यायाधीशों के मानसिक स्वास्थ्य और न्यायिक व्यवस्था की विश्वसनीयता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी।
डॉ. प्रज्ञा मिश्रा की यह उपलब्धि न केवल इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के लिए गौरव की बात है, बल्कि यह भारत की विधिक सोच, बौद्धिक क्षमता और शोध परंपरा को भी विश्व मंच पर नई पहचान दिलाएगी।
प्रयागराज को आप पर गर्व है, डॉ. प्रज्ञा मिश्रा! 🌺🇮🇳

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *